SMS अस्पताल से बड़ी खबर
अस्पताल के पुनः विकास को लेकर हुई बड़ी बैठक
स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में दिया का रहा प्रेजेंटेशन
70 साल पुराने SMS अस्पताल को नया रूप देने की कोशिश शुरू ।
भविष्य में मरीजों को भटकने का किस्सा होगा खत्म
एक ही मंजिल में संबंधित विभाग का मिलेगा ईलाज
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल का दौरा किया।करीब 1 घण्टें तक चले इस दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कार्डिक आईसीयू से लेकर,अस्पताल के लगभग हर हिस्से का दौरा किया।दौरे के दौरान डॉ शर्मा ने विकास कार्यों के जायजे के साथ ही अस्पताल के उन परिसर का भी दौरा किया जंहा जर्जर हालत के चलते प्लास्टर और फॉल सीलिंग गिरने की घटनाएं सामने आयी है या फिर जंहा बारिश के दौरान जल भराव की स्थिति हो जाती है।दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा के साथ एसएमएस अस्पताल प्रशासन, जिला क्लक्टर, नगर निगम सीईओ मौजूद रहे। दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री कचरा संग्रहण डिपो भी पहुंचे और वंहा की गंदगी के आलम को देखकर खासे नाराज भी हुए।उन्होंने नगर निगम सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द कचरा डिपो को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए।स्वास्थ्य मंत्री के इस दौरे के बाद अस्पताल परिसर में ही SMS अस्पताल के पुनः विकास को लेकर प्रेजेंटेशन दी गईं।जिसमें 70 साल पुराने एसएमएस अस्पताल के 2030 तक प्रस्तावित मास्टर प्लान की प्रेजेंटेशन दी गई।सरकार की कोशिश है कि अस्पताल में लाखों की संख्या में ईलाज के लिए जो मरीज आते है उन्हें एक ही छत के नीचे सम्बंधित रोग का ईलाज मिल जाये।स्वास्थ्य मंत्री के इस दौरे और बैठक में उनके साथ SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ सुधीर भंडारी ,SMS अस्पताल अधीक्षक डॉ डी.एस मीणा मौजूद रहे SMS अस्पताल के डॉ जगदीश मोदी ,डॉ अजीत सिंह शेखावत ,डॉ सुनीत राणावत
अस्पताल के पुनः विकास को लेकर हुई बड़ी बैठक
स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में दिया का रहा प्रेजेंटेशन
70 साल पुराने SMS अस्पताल को नया रूप देने की कोशिश शुरू ।
भविष्य में मरीजों को भटकने का किस्सा होगा खत्म
एक ही मंजिल में संबंधित विभाग का मिलेगा ईलाज

No comments:
Post a Comment