Saturday, August 31, 2019

1 सितंबर से राजस्थान होगा ''आयुष्मान ' : - करीब एक करोड़ दस लाख परिवारों को मिलेगा योजना का फायदा




1 सितंबर को राजस्थान प्रदेश को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा दस लाख परिवारों को "कैशलैस" उपचार का तोहफा देने जा रहे है ....आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये गरीब परिवार न सिर्फ सरकारी अस्पताल, बल्कि निजी अस्पतालों में भी फ्री में इलाज करवा सकेंगे ..ये सब कुछ संभव होगा केन्द्र की आयुष्मान भारत योजना से, जिसे राजस्थान में एक सितम्बर से भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के साथ जोड़कर शुरू किया जाएगा....स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा के निर्देश पर चिकित्सा विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है...आपकी सेहत से जुड़ी इस योजना की सभी जानकारी देखिये इस रिपोर्ट में ... ''आयुष्मान राजस्थान''  



जानिये कैसे आपका परिवार होगा ''आयुष्मान ''



आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में वो सभी सवाल जो आपके मन में है ..


राजस्थान में केन्द्र की आयुष्मान भारत योजना को लागू करने के तमाम रोड़े खत्म हो चुके है ...एक सितंबर से प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा इस योजना को जनता को समर्पित कर देंगे.....CM गहलोत के निर्देश पर अब एक सितम्बर से प्रदेशभर में आयुष्मान भारत योजना होने जा रही है...जिसे भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के साथ मर्ज किया गया है....राजस्थान में अभी एक करोड़ परिवार भामाशाह योजना के तहत कैशलैस उपचार का फायदा उठा रहे थे, लेकिन गहलोत सरकार के इस फैसले के बाद कैशलैस उपचार का दायरा 1.10 करोड़ होगा...यानी करीब दस लाख परिवार ऐसे होंगे, जिन्हें गहलोत सरकार के फैसले के बाद कैशलैस उपचार का फायदा मिलेगा....


 -  योजना से जुड़े वो तमाम सवाल और उनके जवाब जो आप जानना चाहते है :-  



सवाल - आयुष्मान भारत -महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना क्या है ?

जवाब - भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना एवं आयुष्मान भारत -प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का एकीकरण करते हुए नई योजना "आयुष्मान भारत -महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना" का प्रदेश में 1 सितंबर से शुभारंभ हो रहा है।


सवाल - प्रदेश में आयुष्मान भारत -महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना कितने समय के लिए संचालित है?

जवाब - वर्तमान भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के अनुसार दिनांक 01-09-2019 से 12.12.2019 तक प्रदेश में ये योजना संचालित है ।

सवाल - क्या अब भामाशाह योजना बंद कर दी गयी है !?

जवाब - नहीं। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के पात्र परिवारों को पहले की तरह ईलाज मिलता रहेग।आर्थिक,सामाजिक और जाति आधारित जनगणना 2011 के आधार पर पात्र लाभार्थी परिवारों को भी वर्तमान योजना में जोड़ कर योजना का दायरा बढ़ाया गया है।


सवाल - इस योजना का लाभ किस प्रकार लिया जा सकता है ?

जवाब - भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना की तरह ही इस योजना का लाभ भामाशाह कार्ड (जन आधार कार्ड) के माध्यम से सभी पंजीकृत अस्पतालों में दिया जाएगा योजना का लाभ लेने हेतु लाभार्थी परिवार के पहचान के लिए निम्न दस्तावेज आवश्यक है -

.राज्य के खाद सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आने वाले परिवारों के लिए-  भामाशाह कार्ड (जन आधार कार्ड )/भामाशाह परंतु राशन कार्ड संख्या भामाशाह कार्ड और मरीज का आधार कार्ड जुड़ा होना आवश्यक है..

.आर्थिक ,सामाजिक एवं जाति आधारित जनगणना के पात्र लाभार्थी परिवारों के लिए -


. भामाशाह कार्ड(जन आधार कार्ड)भामाशाह एक्नॉलेजमेंट स्लिप)

.पीएम द्वारा लिखित आयुष्मान भारत योजना का पात्रता पत्र आवश्यक है।परंतु आयुष्मान भारत योजना के पात्रता पत्र पर अंकित 23 अंकों की एच. एच. आई.डी ,आधार कार्ड एवं राशन कार्ड संख्या को भामाशाह कार्ड(जन आधार कार्ड) से नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर जुड़वाना आवश्यक है।
.आधार कार्ड


सवाल - मेरे पास आयुष्मान भारत योजना का पात्रता पत्र उपलब्ध है, परन्तु भामाषाह कार्ड बना हुआ नहीं है। क्या मुझे योजना का लाभ मिल सकता है?

जवाब - जिन परिवारों के भामाशाह कार्ड (जन आधार कार्ड) बने हुए नहीं है, उन्हें नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर भामाशाह कार्ड (जन आधार कार्ड) बनवाना चाहिए। जिसमें आयुष्मान भारत योजना के पात्रता पत्र पर अंकित 23 अंको की एच.एच.आई.डी., आधार कार्ड एवं राषन कार्ड संख्या को भामाशाह कार्ड (जन आधार कार्ड) से जुडवाना चाहिए।


सवाल - मैं इस योजना के लिए आर्थिक, सामाजिक एंव जाति आधारित जनगणना 2011 के आधार पर अपनी पात्रता कैसे जांच सकता हूँ ??

.टोल फ्री नम्बर 14555/1800111565/18001806127 द्वारा
.प्रधानमंत्री द्वारा डाक से भेजा गया आयुष्मान भारत योजना के पात्रता पत्र पर अंकित 23 अंको की परिवार पहचान संख्या द्वारा।
https://www.pmjay.gov.in/ पर लॉग इन करके


सवाल - क्या राजस्थान के बाहर के निवासी भी इस योजना का लाभ लें सकते है?
जवाब - नहीं। वर्तमान में इस योजना का लाभ राजस्थान के मूल निवासी हीं ले सकेंगे।


सवाल - क्या मैं राजस्थान के अलावा किसी अन्य राज्य में इस योजना का लाभ लें सकता हूं?
जवाब - नहीं। वर्तमान में दिनांक 12.12.2019 तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।


सवाल - योजना का लाभ लेने के लिए कौन से दस्तावेज अस्पताल लेकर जाने होंगे?

जवाब - योजना का लाभ लेने हेतु लाभार्थी परिवार की पहचान के लिये निम्न दस्तावेज जरूरी है-
 भामाशाह कार्ड (जन आधार कार्ड)/भामाशाह ।
 मरीज का आधार कार्ड
 माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा लिखित आयुष्मान भारत योजना का पात्रता पत्र द्वारा। परन्तु आयुष्मान भारत योजना के पात्रता पत्र पर अंकित 23 अंको की एच.एच.आई.डी., आधार कार्ड एवं राषन कार्ड संख्या को भामाशाह कार्ड (जन आधार कार्ड) से जुडवाना आवष्यक है।

सवाल - इस योजना में कितनी बीमारियों के लिए बीमा लाभ दिया जायेगा?
जवाब - भामाषाह स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्र्तगत चयनित 21 चिकित्सा विशेषज्ञता से सम्बन्धित कुल 1401 डिजीज पैकेज का लाभ दिया जायेगा।


सवाल - इस योजना के अन्र्तगत बीमा कवरेज राषि क्या है?
जवाब - सामान्य बीमारियों हेतु रू. तीस हजार तथा गंभीर बीमारियों हेतु रू. तीन लाख तक का बीमा कवर प्रति परिवार प्रति वर्ष दिया जायेगा।


सवाल - आयुष्मान भारत योजना का लाभ कौन से अस्पतालों में लिया जा सकता है?
जवाब - वर्तमान में भामाषाह स्वास्थ्य बीमा योजना से सम्बद्ध सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों में योजना का लाभ लिया जा सकता है।


सवाल - क्या इलाज के दौरान मुझसे किसी भी तरह की राशि वसूल की जायेंगी?
जवाब - नहीं, इस योजना के अन्तर्गत सम्पूर्ण सुविधाएँ पूर्णतः निशुल्क (कैशलेस) है।


सवाल - मेरे पास माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा डाक से भेजा गया आयुष्मान भारत योजना का पात्रता पत्र है। क्या इसके द्वारा मुझे योजना का लाभ मिल सकता है?

जवाब - जी हां। इसके लिए आयुष्मान भारत योजना के पात्रता पत्र पर अंकित 23 अंको की एच.एच. आई.डी., परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड़ एवं राषन कार्ड संख्या को भामाशाह कार्ड (जन आधार कार्ड) से जुडवाना आवष्यक है।



सवाल - मेरा परिवार आर्थिक, सामाजिक एंव जाति आधारित जनगणना 2011 एवं राज्य के खाद्य सुरक्षा अधिनियम  दोनो के अंतर्गत पात्र परिवार है, तो क्या मुझे रु 6.60 लाख का कवर मिलेगा?

जवाब - नहीं। परिवार को सामान्य बिमारियों हेतु रू. तीस हजार तथा गंभीर बिमारियों हेतु रू. तीन लाख तक का बीमा कवर प्रति परिवार प्रति वर्ष हीं दिया जायेगा।


कैसे प्रदेश को मिली ये योजना -

- सरकार ने पायलेट प्रोजेक्ट के तहत एक-दो जिलों में स्टेडी करवाई तो पता चला कि काफी परिवार ऐसे है, जो भामाशाह और आयुष्मान योजना की पात्रता को पूरा करते है।
- आयुष्मान योजना के तहत राजस्थान में जिन 59.71 लाख परिवारों को चिन्हित किया गया, उनमें से 83 फीसदी भामाशाह योजना में जुड़े हुए मिले...इन सभी को पहले से ही कैशलैस बीमा का फायदा मिल रहा है।
- राजस्थान में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना का एमओयू 12 दिसम्बर 2019 तक है.....ऐसे में तय किया गया है कि आयुष्मान योजना के तहत जो शेष 17 फीसदी परिवार बचे है, उन्हें  भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के पैकेज का फायदा दिया जाएगा।
- दिसम्बर के बाद सरकार तय करेगी कि आगे दोनों योजनाओं को किस तरह से चलाना है।
-----
(योजना का कैसे मिलेगा फायदा)
- राजस्थान में दोनों योजनाओं को जोड़ने के लिए भामाशाह कार्ड को ही मुख्य आधार माना गया है
- जो परिवार खाद्य सुरक्षा कानून के दायरे में नहीं है, लेकिन सामाजिक आर्थिक, जाति आधारित जनगणना में शामिल है...ऐसे परिवारों को भामाशाह कार्ड बनवाना पड़ेगा....इस कार्ड में उन्हें पीएम मोदी की तरफ से भेज गए पत्र में उल्लेखित 23 अंकों का नम्बर भी एड करवाना होगा
-  सामाजिक आर्थिक, जाति आधारित जनगणना में शामिल जिन परिवारों का पहले से भामाशाह कार्ड बना हुआ है, उन्हें पीएम मोदी की तरफ से भेज गए पत्र में उल्लेखित 23 अंकों का नम्बर को कार्ड में एड करवाना होगा।

- योजना के लिए जारी किया गया टोल फ्री नम्बर, 1455/1800111565 पर सम्पर्क करके एनईसीसी की पात्रता की जानकारी ली जा सकती है।


आयुष्मान योजना लागू करने के साथ ही अब ये चर्चा भी शुरू हो गई है कि क्या भविष्य में चलकर राजस्थान की पूर्ववर्ती सरकार की भामाशाह योजना को बन्द तो नहीं किया जाएगा....इसके पीछे तर्क ये दिया जा रहा है कि जब आयुष्मान योजना लागू है तो फिर दो योजनाएं क्यों चलाई जाए...खेर सरकार जो भी तय करे ..संभवता वो प्रदेश की जनता के हित में होगा ..वर्तमान में राजस्थान की जनता के लिए सबसे बड़ी राहत यही है कि 1 सितम्बर से आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना  प्रदेश की जनता को समर्पित कर दी जाएगी ..

No comments:

Post a Comment

साझेदारी में व्यापार करने एवं 1.12 करोड रुपए के 2 चैक देने से जुड़ा प्रकरण

साझेदारी में व्यापार करने एवं 1.12 करोड रुपए के 2 चैक देने से जुड़ा प्रकरण  जज उषा प्रजापत ने 47.50 लाख रुपए के एक मुक़दमे को किया खारिज  अद...