26 जनवरी 2019 को केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा विभाग के अतिरक्त कमिश्नर सहीराम मीणा को 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार ...अफीम पट्टों के ग्राम मुखिया नियुक्त करने के मामले में ली थी घूस ..आय से अधिक संपत्ति का मामला भी किया गया था दर्ज .. 2 करोड़ 26 लाख ,98 हजार 800 रूपये हुए थे नकद बरामद ...
नारकोटिक्स विभाग के अधीक्षक सुधीर यादव ,सब इंस्पेक्टर भानू प्रताप सिंह केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तोडगढ को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया ..रिश्वत की ये राशि भी अफीम से जुड़े मामले में ली जा रही थी ..
CBI में एसीबी की कार्रवाई ..
ये कार्रवाई अपने आप में बेहद बड़ी और अहम कार्रवाई थी ...कारण मामला देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी CBI से जुड़ा हुआ था ..लेकिन कार्रवाई हुई ....राजस्थान एसीबी ने सीबीआई के इंस्पेक्टर प्रकाश चन्द्र और निजी दलाल को रिश्वत के मामले में रडार पर लिया .घूसखोरी के इस मामले में दलाल गिरफ्तार हुआ और इंस्पेक्टर फरार हो गया ..सीबीआई ने घूसखोर इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया ..
ACB की जेल विभाग में कार्रवाई
सेंट्रल जेल अजमेर में कार्रवाई करते हुए ..जेल में बंद कैदियों को सुविधाएँ ,मोबाइल उपलब्ध करवाने वाले जेलकर्मियों की मिलीभगत को उजागर किया ..संजय ,केसाराम (जेल कार्मिक ) ...सेंट्रल जेल के सजायाप्ता कैदी शैतानसिंह ,दीपक के विरुद्ध जाँच जारी ..
बजरी के घूस खेल में कार्रवाई -
.बजरी के खेल में रिश्वतखोरी मामले में जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के सब इंस्पेक्टर गजेन्द्र सिंह को घूस लेते हुए पकड़ा ..
.बजरी के खेल में ACB ने कार्रवाई करते हुए ,,,पुलिस थाना मनोहरपुर कैलाश चंद होमगार्ड ,भूपेन्द्र ,कनिष्ठ सहायक ,माइनिंग विभाग को गिरफ्तार किया ..
.टोंक जिले में बजरी से संबंधित रिश्वतखोरी के मामले में कैलाश चन्द्र चौधरी कांस्टेबल को घूस लेते हुए पकड़ा ...
.राजसमन्द जिले में बजरी से संबंधित घूसखोरी मामले में पुलिस थाना खमनौर के सब इंस्पेक्टर महेश चन्द्र मीणा को गिरफ्तार किया ..
क्या आपके आस-पास हो रहा है भ्रष्टाचार ?
आप कर सकते है एसीबी में शिकायत :-
मेल .ID acb.comp@gmail.com या
फोन नंबर 0141- 2712263 और 0141-2700507 पर
या आप खुद झालाना स्थित एसीबी मुख्यालय के दफ्तर में पहुंचकर शिकायत दे सकते है ..
करप्शन से जुड़े हुए अन्य मामले :-
.खान विभाग में भृष्टाचार का बड़ा खुलासा।राजस्थान ACB ने सीनियर RAS को घूस लेते हुए किया गिरफ्तार ..खान विभाग में जॉइन्ट सेकेट्री पद पर था पोस्टेड बीडी कुमावत।
.गृह विभाग के घूसखोर सेक्शन ऑफिसर राकेश मीणा को भ्रष्टाचार के मामले में किया गिरफ्तार ..।घूसखोरी में मांगता था रूपये ,शराब ,अस्मत ...
.सुरेन्द्र कुमार ,सहायक अभियंता ,पीएचईडी नगर उपखंड किशनगढ़ को 1 लाख रूपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया ..
.विनयपाल ,आयुक्त नगर परिषद झुंझुनू को 1 लाख की घूस लेने का मामला ..
.जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी झोटवाडा आश मोहम्मद एसीबी की रडार पर आये ..एसीबी ने बत्तू खां कांस्टेबल झोटवाडा ,चन्द्रभान जोशी एपीपी न्यायालय एसीएमएम
क्रम 3 जयपुर और सुमंत सिंह दलाल को गिरफ्तार किया ...मामले में 1 लाख की घूस ली गई ..मामले में एसीपी झोटवाडा आश मोहम्मद से आखिर किया 6 महीने बाद सरेंडर ..
.अम्बरीश बेदी ,आयकर आयुक्त कोटा को दलाल वीरेन्द्र जैन द्वारा 50 हजार की रिश्वत चेक द्वारा लेते हुए गिरफ्तार किया गया ..
.चुरू एसीबी की कार्रवाई करते ASI योगेन्द्रपाल सिंह ,हेड कांस्टेबल विकास ,कांस्टेबल राजेश कुमार पुलिस थाना लाहौरी गेट दिल्ली को 5 लाख रूपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया ...
.पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के सब इंस्पेक्टर छुट्टन लाल को 1 लाख की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया ..
.महमूद खां उप अधीक्षक ,सीओ नोखा जिला बीकानेर को 50 हजार की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया ..
.मूमल बूब आबकारी इंस्पेक्टर ,कांस्टेबल जोगेंद्र को शराब के मासिक बंधी मामले में 30 हजार की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया ..
.सुमन कुमारी ,पटवारी पतवार हल्का महेसरा तहसील तिजारा जिला अलवर को 4 लाख 25 हजार घूस लेते हुए पकड़ा ..
.अनुसुइया कुमारी ,असिस्टेंट कमिश्नर ,वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट एंड लीजिंग टैक्स ,सेलटैक्स संभाग थर्ड को 1 लाख 15 हजार घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया ..इसी कार्रवाई में कनिष्ठ लिपिक और AAO को भी गिरफ्तार किया ..
.सवाईमाधोपुर एसीबी ने धौलपुर जिले में कार्रवाई करते हुए SDM धौलपुर भंवरलाल कसोतिया (RAS) को रिश्वत की राशि परिवादी को वापस लौटाते हुए गिरफ्तार किया ..
.पुलिस थाना लसाड़िया जिला उदयपुर के थानाधिकारी ,कांस्टेबल सलमान को घूस लेते हुए पकड़ा ..
.जयपुर एसीबी ने चुरू के रतनगढ़ में कार्रवाई करते हुए थाना इंचार्ज हरजिंदर सिंह को 45 हजार की घूस लेते हुए पकड़ा ..
.जयपुर एसीबी देहात यूनिट ने विधानसभा में कार्रवाई करते हुए PWD के XEN ,AEN को किया गिरफ्तार ..
.जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में LDC को घूस लेते हुए किया गिरफ्तार ..
.एसीबी देहात जयपुर यूनिट ने कोटपुतली नगर पालिका के सहायक प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार को 27 हजार की घूस लेते हुए किया गिरफ्तार ..
.जयपुर में भंडारी अस्पताल डायरेक्टर डॉ चिराग भंडारी हुआ अरेस्ट...स्कॉलरशिप से मिलने वाली राशि का मांगता था 50 %
आय से अधिक संपत्ति के मामले
.उप निदेशक के खिलाफ आय से अधिक सम्पति के मामले में मुकदमा दर्ज कर किया सर्च,कृषि विपणन बोर्ड जयपुर में है पदस्थापित ,अशोक कुमार गर्ग है अधिकारी का नाम..गर्ग की अकूत संपत्ति को लेकर हुई सर्च
.रघुनाथ प्रसाद मीणा ,अधिशाषी अभियंता (इलेक्ट्रिकल ) PWD मुख्याल जयपुर और उसकी पत्नी के खिअफ आय से अधिक संपत्ति का मामला ... 2 करोड़ से अधिक पायी गई परिसंपत्तिया ..
.संजय बोथरा ...पुलिस निरीक्षक जोधपुर कमिश्नरेट और उसकी पत्नी अंजली बोथरा के खिलाफ आय से अधिक परिसंपत्तिया 53 लाख 47 हजार 935 रूपये पायी गई ...
.भारती राज ,वित्तीय सलाहकार ,टीएडी विभाग ,उदयपुर और उसके पति हरीश्चन्द श्रीवास्तव के खिलाफ आय से अधिक परिसंपत्तियां पायी गई ..
भ्रष्टाचार समाज की जडें खोखली करता है और भ्रष्टाचारी आमजन के हक पर डाका डालते हैं। देश में आर्थिक असमानताओं के कुछ बड़े कारणों में भ्रष्टाचार प्रमुख है।पिछले कुछ समय से राजस्थान में तस्वीर कुछ और ही है। यहां भ्रष्टाचारी खौफ में हैं और उनके दिन-रात इसी चिंता में गुजर रहे हैं कि कहीं ACB आ गई तो क्या होगा ? भ्रष्टाचारियों में ये खौफ प्रदेशवासियों को आजकल सुकून दे रहा है, क्योंकि राज्य का भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो यानि एसीबी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है।प्रदेश में इन दिनों एसीबी लगातार बड़े-बड़े रिश्वतखोरों का भांडा फोड़ने में लगी है और ये सब संभव हो पा रहा है विभाग के कुछ चुनिंदा तेज तर्रार अफसरों की वजह से। कोटा में घूसखोर सहीराम का मामला हो, या जयपुर में एसीपी आस मोहम्मद प्रकरण, या फिर भंडारी हॉस्पिटल के चेयरमैन को पकड़ने का मामला। भ्रष्टाचारियों में भगदड़ मची है। अभी हाल ही में एसीबी ने सीबीआई इंस्पेक्टर प्रकाश चंद के दलाल को 75 लाख की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अब एसीबी प्राइवेट सेक्टर में भी घूसखोरों पर नकेल कस रही है। हम आज आपको ऐसे एसीबी की उस टीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक के बाद एक इन कार्रवाइयों को अंजाम देती हैं।
नरोत्तम वर्मा, एडिशनल एसपी,जयपुर
ठाकुर चंद्रशील कुमार, एडिशनल एसपी,एसीबी कोटा
आलोक चन्द्र शर्मा ,एडिशनल एसपी ,जयपुर
चंचल मिश्रा ,एडिशनल एसपी ,जयपुर
सवाई सिंह गोदारा ,DIG ,जोधुपुर एसीबी
राजीव पचार ,एसपी ,अजमेर एसीबी
रजनीश पूनियां ,एडिशनल एसपी ,बीकानेर
देशराज यादव, एडिशनल एसपी,जयपुर
पृथ्वी राज मीणा ,एडिशनल एसपी,जयपुर
हेमाराम ,एडिशनल एसपी ,जयपुर
अलोक सिंघल ,एडिशनल एसपी,जयपुर
सलेह मोहम्मद ,DSP अलवर
सर्विलांस टीम (TECHNICAL )
—अजमेर मंथली बंधी प्रकरण में थी अहम भूमिका
—डिप्टी सेशन जज अजय शारदा प्रकरण में भी थी अहम भूमिका
—कोटा में घूसखोर सहीराम मीणा प्रकरण में भी निभाई अहम भूमिका
—सीबीआई इंस्पेक्टर प्रकाश चंद के दलाल को पकड़ने में भी भूमिका
-घूसखोर सीनियर RAS बीडी कुमावत ,खान विभाग को पकड़ने में भूमिका
इन अधिकारियों का ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि भ्रष्टाचारी इनसे कैसे कांपते होंगे। सही योजना, सही समय का इंतजार और सही रणनीति ही इन्हें किसी सहीराम तक पहुंचा देती है। अपने इस काम में एसीबी के ये जांबाज माहिर हैं और विभाग भी अपने इन अधिकारियों पर नाज करता है।आपके आसपास भी अगर किसी तरह का भ्रष्टाचार हो रहा है और आप उसे उजागर करना चाहते है तो आप एसीबी मुख्यालय की मेल .ID acb.comp@gmail.com या फोन नंबर 0141- 2712263 और 0141-2700507 पर संपर्क कर सकते है ..या आप खुद झालाना स्थित एसीबी मुख्यालय के दफ्तर में पहुंचकर शिकायत दे सकते है ..