Thursday, October 31, 2019

राजस्थान :-ठप्प हुई ''जीवनवाहिनी'' वेतन विसंगितियों सहित अन्य मांगों को लेकर एम्बुलेंस कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर


आज से प्रदेश में ठप्प हुई ''जीवनवाहिनी''
प्रदेशभर में एम्बुलेंस सेवाएं ठप्प
वेतन विसंगितियों सहित अन्य मांगों को लेकर एम्बुलेंस कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
सरकार से हुई बातचीत तो ही टूट सकती है हड़ताल
प्रदेशभर में 1500 एम्बुलेंस के थम गये पहिए


राजस्थान में जीवनवाहिनी के पहिये पूरी तरह थम चुके है ..हम बात कर रहे है आपातकाल सेवा से जुड़ी एम्बुलेंस गाड़ियों की ..जिनके कर्मचारी अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर  अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले गये है .. दरअसल कर्मचारियों का कहना है कि हाल ही में राज्य सरकार की ओर से जारी नई निविदा में वर्तमान में सेवारत एम्बुलेंस कर्मचारियों के लिए कोई भी प्रावधान नहीं रखा गया है. ऐसे में एम्बुलेंस कर्मचारियों के बेरोजगार होने का अंदेशा खड़ा हो गया है.


इंटीग्रेटेड एम्बुलेंस सेवा के लिए आरएएस स्तर का एक रिसीवर नियुक्त किया जाए ताकि कोई भी एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी एम्बुलेंस कर्मचारियों का शोषण ना कर सके. नई निविदा में एम्बुलेंस कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने और प्रतिवर्ष 10 फीसदी वेतन वृद्धि का प्रावधान करने की भी मांग रखी गई है.प्रदेशाध्यक्ष शेखावत ने मांग करते हुए कहा कि जिस भी स्थान पर एम्बुलेंस रखी जाती है वहां कर्मचारियों के रहने कमरे, बाथरूम और मूलभूत सेवाएं मुहैया करवाई जाए. प्रदेश में जब-जब एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल की तब-तब मरीजों की जान पर बन आई है.

प्रदेशभर में फैली ये एम्बुलेंस सेवाएं मेडिकल सर्विस की अहम कड़ी है. एम्बुलेंस की हड़ताल के कारण दूर दराज के लोगों को मरीजों को अस्पताल लाने के लिए साधन तक नहीं मिलते हैं. अगर मिलते भी हैं तो उनके मुंहमांगे किराए पीड़ितों की कमर तोड़कर रख देते हैं. वहीं दुर्घटना के मामलों में तो कई पीड़ित अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं.

जयपुर :-विप्र गौरव अवार्ड एवं दीपावली स्नेह मिलन रविवार को आयोजित,स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा होंगे समारोह के मुख्य अतिथि

जयपुर :-विप्र गौरव अवार्ड एवं दीपावली स्नेह मिलन रविवार को आयोजित,स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा होंगे समारोह के मुख्य अतिथि 




विप्र फाउंडेशन जोन -1 युवा प्रकोष्ठ की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह, विप्र गौरव सम्मान एवं अन्नकूट प्रसादी का  रविवार 3 नवंबर को आयोजित की जा रही है।  समारोह के अतिथि चिकित्सा चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, जयपुर सांसद रामचरण बौहरा एवं महापौर विष्णु लाटा होंगे।इसमें  विप्र फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा,राजस्थान प्रभारी रमेश ओझा और युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी पवन पारीक उपस्थित रहेंगे।युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि दीपावली स्नेह मिलन समारोह, विपुल गौरव सम्मान एवं अन्नकूट प्रसादी रविवार 3 नवंबर को मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास ग्रीन हैवंस गार्डन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा विशिष्ट अतिथि सांसद रामचरण बौहरा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपुर महापौर विष्णु लाटा करेंगे।

युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रवक्ता अनीष व्यास ने बताया कि विप्र गौरव सम्मान समारोह में खेल-कूद, कला- संस्कृति, पत्रकारिता, फिल्म जगत, राजनीति, राजकीय सेवाओं, शिक्षा जगत और कई अन्य विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहेगें।



युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा ने बताया कि दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं विप्र गौरव सम्मान और अन्नकूट प्रसादी की तैयारी जोरों पर चल रही है और अधिक से अधिक लोगों को निमंत्रण किया जा रहा है।

साझेदारी में व्यापार करने एवं 1.12 करोड रुपए के 2 चैक देने से जुड़ा प्रकरण

साझेदारी में व्यापार करने एवं 1.12 करोड रुपए के 2 चैक देने से जुड़ा प्रकरण  जज उषा प्रजापत ने 47.50 लाख रुपए के एक मुक़दमे को किया खारिज  अद...