Friday, September 13, 2019

राजस्थान के इस डॉक्टर ने दी मरीज को नई जिंदगी

मरीज को पांच महीने से हो रही थी उल्टियां
तीन शहरों के डॉक्टर्स को दिखाया नहीं मिली राहत 
आखिर 'फोर्थ वेंट्रिकल ब्रेन ट्यूमर' निकला मरीज के  


भरतपुर जिले के रहने वाले 42 वर्षीय हरफूल बीते पांच माह से उल्टियां होने से परेशान था। इसके कारण उसने गेस्ट्रोलॉजी, यूरोलोजी के भरतपुर, आगरा और दिल्ली में कई नामचीन डॉक्टर्स से ट्रीटमेंट लिया । इस दौरान डॉक्टर्स ने उसकी एंडोस्कॉपी, पेट की तमाम जांचों समेत जरूरी दवाइयां भी दीं, लेकिन इसके बाद भी हरफूल को कोई राहत नहीं मिली। उल्टी की शिकायत लगातार बढ़ने के कारण आखिरकार किसी परिचित के बताने पर हरफूल के परिजनों ने उसे जयपुर में डॉ. राजवेंद्र सिंह चौधरी को दिखाया। 

उन्होंने हरफूल की एमआरआई करवाई, तो पाया कि उसके दिमाग के पिछले हिस्से में एक बड़ा ट्यूमर है। जहां पर यह ट्यूमर था, उस हिस्से को 'फोर्थ वेंट्रिकल' कहते हैं। इस हिस्से में मौजूद ट्यूमर की वजह से 'एरिया पोस्ट्रीमा' पर दबाव था, जिससे रोगी को उल्टियां हो रही थीं। डॉ. चौधरी ने बताया कि इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिये ऑपरेशन ही एकमात्र उपाय होता है। उन्होंने मरीज हरफूल के परिजनों की अनुमति से 4 सितंबर को ऑपरेशन कर ट्यूमर को बाहर निकाला। ऑपरेशन को एक सप्ताह से अधिक बीत गया है। 




मरीज़ की उल्टियां बंद हो गई है और खाना—पीना भी मुंह के द्वारा आराम से ले रहा है। रोगी हरफूल पूरी तरह से ठीक है और उसको एक-दिन में हरफूल को अस्पताल से डिस्जार्च कर दिया जायेगा।

1 comment:

  1. Thanks is not enough to Dr. Rajvendra chaudhary...
    You gave a new life to someone

    ReplyDelete

साझेदारी में व्यापार करने एवं 1.12 करोड रुपए के 2 चैक देने से जुड़ा प्रकरण

साझेदारी में व्यापार करने एवं 1.12 करोड रुपए के 2 चैक देने से जुड़ा प्रकरण  जज उषा प्रजापत ने 47.50 लाख रुपए के एक मुक़दमे को किया खारिज  अद...