Saturday, August 3, 2019

इस घूसखोर महिला अधिकारी के घर से बरामद हुई करोड़ों की संपत्ति

ACB की जयपुर में बड़ी कार्रवाई से जुड़ी बड़ी अपडेट
सैलटेक्स विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर की कल हुई थी गिरफ्तारी
गिरफ्तार अंशुइया के घर पर एसीबी की सर्च में बड़े खुलासे
घर से 53 लाख नकद राशि हुई बरामद
17 लाख की ज्वैलरी हुई बरामद
1 लग्जरी कार ऑडी समेत 6 गाड़ी बरामद
15 लाख कैश बैंक डिपाजिट में आये सामने
4 प्लाट ,2 दुकान ,21 बैंक खाते आये सामने
डीजी एसीबी डॉ आलोक त्रिपाठी,एडीजी सौरभ श्रीवास्तव
आईजी दिनेश एमएन लगातार कर रहे मामले की मोनिटरिंग

जयपुर में एसीबी ने फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे वाणिज्य कर विभाग में भ्रष्टाचार को उजागर किया है । एसीबी ने झालाना डूंगरी स्थित वाणिज्य कर विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर अनुसुइया कुमारी व रिटायर्ड बाबू रवि पारीक को 1 लाख 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । रिश्वत की ये रकम टैक्स रिफंड को देने की एवज में मांगी गई थी । परिवादी की शिकायत को पुख्ता करते हुए एसीबी के एएसपी नरोत्तम वर्मा की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है । एएसपी नरोत्तम वर्मा ने बताया कि परिवादी का करीब 8 लाख रूपए का टैक्स रिफंड बकाया था और ये विभाग की ओर से आॅनलाइन ही जारी किया जाता है । लेकिन रिश्वत के लिए असिस्टेंट कमिश्नर अनुसुइया कुमारी ने विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी रवि पारीक के जरिए उनकी फाइल में आॅब्जेक्शन लगाया और उन्हें व्यक्तिगत रूप से विभाग में बुलाया । इस दौरान परिवादी से रिफंड के बदले 20 प्रतिशत राशि की मांग की ,लेकिन सौदा 15 प्रतिशत में तय हुआ । जैसे ही इन घूसखोरों ने रिश्वत की राशि 1 लाख 15 हजार रूपए परिवादी से ली तो एसीबी टीम ने उन्हें दबोच लिया । वहीं एसीबी अधिकारियों की माने तो दलाल की भूमिका में रहा रवि पारीक करीब चार महिने पहले ही रिटायर हो चुका है ,लेकिन वह आज भी विभाग में नियमित कर्मचारी की तरह काम कर रहा है । फिलहाल एसीबी मामले की जांच में जुटी है ।अभी तक घूसखोर महिला अधिकारी के घर से करोड़ों की संपत्ति बरामद हो चुकी है .पूछताछ में कुछ और खुलासे सामने आ सकते है ।



No comments:

Post a Comment

साझेदारी में व्यापार करने एवं 1.12 करोड रुपए के 2 चैक देने से जुड़ा प्रकरण

साझेदारी में व्यापार करने एवं 1.12 करोड रुपए के 2 चैक देने से जुड़ा प्रकरण  जज उषा प्रजापत ने 47.50 लाख रुपए के एक मुक़दमे को किया खारिज  अद...