Tuesday, September 3, 2019

प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती 2018 :- अफसरों की लेटलतीफी के भेंट चढ़ी प्रयोगशाला सहायक भर्ती !

प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती 2018
अफसरों की लेटलतीफी के भेंट चढ़ी प्रयोगशाला सहायक भर्ती !
एक साल पूरा होने के बाद भी भर्ती पूरी नहीं हुई
अनुभव प्रमाण पत्रों के सत्यापन को लेकर विलंब 
गत वर्ष मई 2018 में 1534 पदों के लिए जारी हुआ था भर्ती विज्ञापन
अभ्यर्थियों का कहना अधिकारियों की तानाशाही के कारण 
बेरोजगारों को होना पड़ रहा है परेशान
कब तक जारी होगी प्रोविजनल सूची इसका कोई जवाब नही !



जयपुर में स्वास्थ्य भवन में प्रयोगशाला सहायक पदों की प्रोवीजन सूची जारी करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ .दरअसल 29 मई 2018 को चिकित्सा विभाग द्वारा 1534 पदों पर प्रयोगशाला सहायक भर्ती निकाली गई थी ..इन पदों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा फॉर्म भरवाकर MNIT द्वारा दस्तावेज सत्यापन भी किया गया ..लेकिन MNIT के द्वारा अब तक इस भर्ती के दस्तावेजो का अब तक सत्यापन नहीं हुआ है ..आज स्वास्थ्य भवन में प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों ने ये साफ़ किया कि अगर भर्ती की जल्द से जल्द प्रोवीजन सूची जारी नहीं हुई तो सभी भूख हड़ताल पर बैठेंगे ..

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार द्वारा 1393 नॉन टीएसपी एवं 141 टीएसपी क्षेत्र में प्रयोगशाला सहायक के पदों पर मई 2018 में आवेदन मांगे गए थे।इन आवेदनों में करीब 6600 लोगों ने आयोजन किया था ।इस हेतु योग्यता 12वीं एवं पैरामेडिकल काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त डिप्लोमा लैब टेक्नीशियन का अथवा दसवीं एवं न्यूनतम 3 साल का राजकीय चिकित्सालय में लैब टेक्नीशियन अथवा प्रयोगशाला सहायक के पद पर कार्य करने का अनुभव योग्यता रखी गई थी ।विभाग द्वारा योग्य व्यक्तियों की काउंसलिंग करवाने , दस्तावेज सत्यापन से पूर्व संभाग स्तर के सभी अनुभव प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने हेतु 28 से 30 अगस्त तक एमएनआईटी में कैंप लगाकर अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच की गई उसके बाद 28 अगस्त को प्रथम काउंसलिंग के आदेश जारी किए गए प्रथम काउंसलिंग के बाद सितंबर माह में द्वितीय काउंसलिंग के आदेश जारी किए गए और दोनों काउंसलिंग में जो आवेदक आवेदक अनुपस्थित रहे उनको भी एक मौका दस्तावेज सत्यापन का दिया गया इसके बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 6 नवंबर एवं 26 नवंबर को अलग-अलग आदेशों के द्वारा अनुभव प्रमाण पत्रों का सत्यापन हेतु संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश देकर एमएनआईटी में उन्हें बुलाया गया इस प्रकार तीन बार अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच हो गई है इसके अतिरिक्त अनुभव प्रमाण पत्र की जांच हेतु सक्षम अधिकारी को जिलों में भी भेजा गया है।सरकार द्वारा 12माह में 1500 पदों के लिए जो भर्ती की गई थी उसकी प्रोविजनल लिस्ट भी जारी नहीं की गई है.जनवरी माह  एक बार फिर यह भरती आचार संहिता की भेंट चढ़ गई थी क्योंकि पिछली बार भी  विधानसभा चुनाव के कारण यह अटक गई थी।विधानसभा और लोकसभा चुनाव    में भी बेरोजगारों ने उम्मीद रखी कि सरकार कहीं हमारा भला कर दे लेकिन विज्ञापन जारी होने के एक साल बाद भी अभी तक कोई प्रोविजनल सूची जारी नहीं हुई हैअभ्यर्थियों कोई आशंका थी कि उच्च प्रशासनिक अधिकारी आवेदकों से अपनी खुन्नस निकालने के कारण इस प्रोविजनल लिस्ट को टालमटोल कर के विलंब कर रहे चुके है अगर सरकार आम चुनाव से पहले प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति देती है तो राजस्थान के युवा बेरोजगारों के लिए यह बड़ी खुशी की बात होती और कहीं ना कहीं सरकार को इसका फायदा मिलता।

9 comments:

  1. thanks for write blog
    and highlite metter Lab assistant vacancy

    ReplyDelete
  2. Sarkar ko list jaldi jaari karna chahiye

    ReplyDelete
  3. Is bharti me jo 3 saal ka anubhav manga hai wo 365 din ki duty ke hisaab s manga hai jabki har government department me working sayad 270 hote gai sabhi leaves ko count karke.

    ReplyDelete
  4. राजस्थान सरकार व हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन है कि समस्त लेब सहायक ओर उनके परिवार की पीड़ा समझते हुए जल्द से जल्द प्रोविजिनल लिस्ट जारी कर नियुक्ति देने की प्रकिर्या चालू करें।
    समस्त लेब सहायक आजीवन आपके आभारी रहेंगे।

    ReplyDelete
  5. राजस्थान सरकार व हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन है कि समस्त लेब सहायक ओर उनके परिवार की पीड़ा समझते हुए जल्द से जल्द प्रोविजिनल लिस्ट जारी कर नियुक्ति देने की प्रकिर्या चालू करें।
    समस्त लेब सहायक आजीवन आपके आभारी रहेंगे।

    ReplyDelete
  6. राजस्थान सरकार से सविनम्र निवेदन है कि चिकित्सा विभाग में प्रयोगशाला सहायक पद पर निकली भर्ती को अतिशीघ्र पूर्ण कर नियुक्ति प्रदान करने का सोहार्द करे ।
    धन्यवाद एवम् आभार ।

    ReplyDelete
  7. समस्त प्रयोग शाला सहायक आपके जिंदगी भर आपको याद रखेगे आप की ही योजना है मुख्यमंत्री जाच योजना

    ReplyDelete

साझेदारी में व्यापार करने एवं 1.12 करोड रुपए के 2 चैक देने से जुड़ा प्रकरण

साझेदारी में व्यापार करने एवं 1.12 करोड रुपए के 2 चैक देने से जुड़ा प्रकरण  जज उषा प्रजापत ने 47.50 लाख रुपए के एक मुक़दमे को किया खारिज  अद...